{"_id":"57a4a4eb4f1c1bc3762bae6a","slug":"schools-will-upload-details-of-prisdiy","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिदिन अपलोड होगा परीषदीय स्कूलों का ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिदिन अपलोड होगा परीषदीय स्कूलों का ब्यौरा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 05 Aug 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब प्रत्येक परिषदीय स्कूल की पूरी जानकारी को बेसिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर प्रतिदिन अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
यह जिम्मेदारी सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गयी है। उन्हें प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा स्कूलों की कम से कम तीन तीन कक्षाओं का निरीक्षण कर मिडडे मील, शिक्षा की गुणवत्ता, छात्राओं और शिक्षकों की संख्या के बारे में पूरी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
शासन बेसिक शिक्षा में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। भारी भरकम बजट के बावजूद शिक्षा के स्तर निम्न ही रहा है। आए दिन किसी न किसी रूप में शिक्षकों की लापरवाही उजागर होती रहती है।
विज्ञापन
शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए विभाग ने स्कूलों की पूरी जानकारी को आन लाइन करने का फैसला लिया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए हैं, कि वे प्रतिदिन अपने क्षेत्र के प्रत्येक स्कूल में मिड डे मील, शिक्षकों के साथ कक्षाओं में छात्रों की संख्या,
शिक्षा की गुणवत्ता संबंधी जानकारी विभाग द्वारा दी गयी वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक स्कूलों का निरीक्षण वे खुद करेंगे, बाकी की जानकारी प्रधानाध्यापक से प्रतिदिन ली जाएगी। इससे हर स्कूल की पूरी जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंच सकेगी।
इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को यूजर व पासवर्ड भी दे दिए गए हैं। यह प्रक्रिया जल्द ही लागू भी कर दी गयी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस प्रक्रिया से निश्चित रूप से शिक्षा के स्तर में सुधार होगा।