फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Schools remain closed.

टीचर पिलाएंगे पोलियो ड्राप..स्कूल रहेंगे बंद

Sat, 16 Apr 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 16 Apr 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
Schools remain closed.
पल्स पोलियो अभियान के चलते नगर के स्कूल बंद रहेंगे - फोटो : अमर उजाला

शहर में एक सप्ताह तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के चलते नगर के सभी स्कूल बंद रहेंगे। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के सभी प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी पोलियो ड्राप पिलाने में लगा दी है। इससे स्कूलों में शिक्षण कार्य और प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित रहेगी।  

विज्ञापन


सीएमओ ने इस बार पल्स पोलियो अभियान में हापुड़ नगर क्षेत्र के समस्त 21 प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 32 शिक्षक-शिक्षिकाओं और दो शिक्षामित्रों की ड्यूटी डोर-टू-डोर जाकर पोलियो ड्राप पिलाने में लगा दी है। 15 से 21 अप्रैल तक यह अभियान चलेगा।
विज्ञापन


सीएमओ ने इस संबंध में नगर शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर नगरीय क्षेत्र के शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की मांग की है। शिक्षा विभाग के अफसरों ने ऐसे समय में यह तुगलकी फरमान सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ स्कूल चलो अभियान भी चलाया जा रहा है। नगरीय क्षेत्र के कुछ स्कूलों की अध्यापकों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि स्कूल चलो अभियान, मिड-डे-मील और बीएलओ कार्य में पहले से ही ड्यूटी लगी हुई है।

ऐसे में पल्स पोलियो अभियान में भी ड्यूटी लगने से शिक्षकों के साथ साथ स्कूलों में नए एडमिशन के लिए आने वाले छात्रों को खासी दिक्कत होगी।

नगर शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अभियानों में ड्यूटी लगाने का काम स्वास्थ्य विभाग ही करता है। स्वास्थ्य अफसरों की ओर से शिक्षा विभाग के अधिकारियों से लिस्ट मांगी जाती है।

इस बार सीएमओ ने कोई लिस्ट नहीं मांगी। शिक्षा विभाग किसी भी हाल में स्कूलों को बंद नहीं होने देगा। यदि शिक्षकों को काम करना भी है तो वह स्कूल की टाइमिंग के बाद कर सकते हैं। शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल सीएमओ से भी मिलने गया था। वहां से आश्वासन मिला है।

शिक्षण कार्य प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। इस संबंध में सीएमओ और बीएसए से बात की जाएगी। - अनिल ढींगरा, डीएम, हापुड़

डोर-टू-डोर पल्स पोलियो अभियान में शिक्षकों की ड्यूटी लगने से शिक्षण कार्य प्रभावित होगा। ऐसे में वह बच्चे स्कूल छोड़कर चले जाएंगे, जिन्होंने नए सत्र में स्कूलों में एडमिशन लिया है। - सविता शर्मा, प्रधानाचार्या, लक्ष्मी कन्या जूनियर हाईस्कूल  


इन दिनों स्कूलों में नया सत्र शुरू हुआ है। प्रधानाचार्यों को मिड-डे-मील, स्कूलो चलो अभियान आदि सरकारी योजनाओं को भी देखना है। ऐसे मेें डोर-टू-डोर पल्स पोलियो जाने में शिक्षण कार्य भी प्रभावित होगा। - सुमन अग्रवाल, प्रधानाचार्य, शिवा पाठशाला 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed