{"_id":"64246ba51568d918af08c23a","slug":"scam-with-credit-card-six-men-arrest-hapur-news-c-30-1-65717-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: क्रेडिट कार्ड से ठगी करने वाले छह शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: क्रेडिट कार्ड से ठगी करने वाले छह शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। लोगों को झांसा देकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर अंतरराज्यीय गिरोह के छह शातिर सदस्यों को सर्विलांस और बाबूगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 7600 रुपये, छह मोबाइल, एक कार और डेबिट कार्ड बरामद कर किया है। आरोपी दिल्ली एनसीआर समेत विभिन्न राज्यों में सक्रिय थे।
एएसपी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि 16 फरवरी को थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली निवासी गंगावीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने बैंक अधिकारी बताकर उसके क्रेडिट कार्ड पर गिफ्ट वाउचर एक्टीवेट करने की बात कहकर गुप्त जानकारी ले ली। इसके बाद उसके बैंक खाते से दस हजार रुपये निकाल लिए थे।
फोन लोकेशन के जरिए टीम ने शनिवार को घटना में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह के छह शातिर सदस्यों को दिल्ली के पंजाबी बाग के ईमाया माल से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इनकी पहचान दिल्ली के थाना साउथ रोहिणी क्षेत्र के रोहिणी सेक्टर-3 निवासी साहिल उर्फ दर्पण, थाना विजय विहार के बुद्ध विहार फेस-1 निवासी प्रशांत सिंगला, सी-51 फेस-1 निवासी दीपक, शिवम, वी1/49 फेस-1 निवासी विवेक और वी 1/36 के फेस-1 निवासी दीपांशु के रूप में हुई।
एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भोले भाले लोगों को झांसे में लेकर उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी ले लेते थे और ठगी को अंजाम देते थे। इन्होंने फ्लिप कार्ड व अमेजन पर फर्जी अकाउंट तैयार कर लोगों के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर वाउचर खरीदते थे। ठगी के रुपयों से सामान आर्डर करके अलग-अलग पतो पर मंगवा लेते थे। इस सामान को बेचकर जो धनराशि मिलती थी उसे गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे।