{"_id":"64762babc51466eea005f9b6","slug":"scam-of-31-lakh-rupees-hapur-news-c-30-1-119959-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जमीन का बैनामा कराने के नाम पर 31 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जमीन का बैनामा कराने के नाम पर 31 लाख हड़पे
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली निवासी एक व्यक्ति से गांव बक्सर में जमीन का बैनामा कराने के नाम पर 31 लाख रुपये हड़प लिए। जिसके बाद जमीन का बैनामा दूसरों के नाम कर दिया। पीड़ित ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दिल्ली के भारती आर्टिस्ट कॉलोनी निवासी सुभाष चंद डींगरा ने बताया कि उसने सिंभावली क्षेत्र के गांव बड्ढा निवासी जावित्री देवी और उसके बेटे सुरेंद्र की गांव बक्सर में स्थित कृषि भूमि को खरीदने का सौदा तय किया था। जिसकी कुल कीमत करीब 16 लाख 60 हजार रुपये थी, लेकिन आरोपियों ने उनसे 17 लाख रुपये ले लिए। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें 700 मीटर भूमि पर कब्जा दे दिया, वहीं बैनामा कराने के लिए कुछ समय की मांग की। कई बार कहने के बावजूद आरोपियों ने बैनामा नहीं कराया। वहीं कुछ दिन बाद आरोपी कहने लगे कि भूमि हाईवे पर आने के कारण कीमत बढ़ गई है, जिसके चलते आरोपियों ने उससे और भी अधिक पैसों की मांग की। आरोपियों के झांसे में आकर उसने 14 लाख से अधिक रकम भी दे दी। इसके बावजूद आरोपियों ने जमीन का बैनामा अन्य व्यक्तियों के नाम करा दिया। जिसकी जानकारी होने पर उसने आरोपी पक्ष से अपने पैसे वापस मांगे। सुभाष चंद का कहना है कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी सोमवीर सिंह का कहना है कि एसपी के निर्देश पर जावित्री देवी, सुरेंद्र, रणवीर सिंह, नरेश कुमार, आदेश कुमार, गुरदीप सिंह निवासी गांव बड्ढा, रेणु राणा निवासी दिल्ली, गुंजन रानी, अंकुर चौधरी निवासी गांव भोवापुर मस्तान नगर और सुमंत्रा देवी निवासी गांव रझैडा के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत, जान से मारने की धमकी देने की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।