फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   scam of 18.36 lakh rupees

Hapur News: 18.36 लाख की धोखाधड़ी में भाजपा नेता समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Wed, 12 Jul 2023 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 12 Jul 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
scam of 18.36 lakh rupees
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला शक्तिनगर निवासी महिला ने मकान बेचने के नाम पर ठगी का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि इन लोगों ने उससे 18 लाख 36 हजार रुपये ठग गए। अब आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन


थाना हापुड़ देहात के मोहल्ला शक्तिनगर निवासी ममता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वर्ष 2016 से 2019 के बीच मोहल्ला इंद्रलोक कालोनी निवासी अरुण मित्तल, रूबी और गगन मित्तल उसके मकान पर किराए पर रहते थे। कुछ दिन पहले तीनों गांव वझीलपुर निवासी श्यामेंद्र त्यागी को साथ लेकर उसके पास पहुंचे और अपनी स्वर्ग आश्रम रोड स्थित दुकान बेचने के लिए कहा। श्यामेंद्र त्यागी भाजपा के जिला महामंत्री हैं। इन लोगों का कहना है कि दुकान का सौदा 20 लाख रुपये में तय हुआ। पीड़ित ने आरोपियों को 18 लाख 36 हजार रुपये दे दिए। बाकी धनराशि बैनामे के दौरान देने की बात कही गई। लेकिन, इसके बाद से आरोपियों ने बैनामा करने के नाम पर टालना शुरू कर दिया। रुपये वापस मांगे तो 25 जनवरी को अरुण मित्तल ने 50 हजार रुपये का चेक उसे देकर बाकी रुपये भी जल्द देने को कहा। जब वह चेक लेकर बैंक पहुंची तो पता चला कि उसके खाते में पांच सौ रुपये से भी कम हैं। सख्ती से रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसे हत्या की धमकी दी और रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। मामले की शिकायत एसपी अभिषेक वर्मा से की गई। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देहात थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं श्यामेंद्र त्यागी का कहना है कि इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है, दुकान का सौदा दोनों पक्षों के बीच हुआ था। दूसरा पक्ष तीन लाख से अधिक रुपये लौटा भी चुका है। उनका नाम छवि खराब करने के लिए मुकदमे में दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed