{"_id":"5827367e4f1c1b342fb3b233","slug":"sbi-stampede","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई पर मची भगदड़, कई महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई पर मची भगदड़, कई महिलाएं घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 12 Nov 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई पर मची भगदड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक का गेट खुलते ही ग्राहक कतार में लगने को टूट पड़े। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। भगदड़ में दर्जनों महिलाएं घायल हो गईं। हालांकि, मामूली रूप से घायल होने के चलते महिलाओं को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया।
विज्ञापन
परिजन उन्हें बिना पैसे निकाले ही घर लेकर चले गए। इससे पूर्व सुबह आठ बजे के बजाय 10 बजे बैंक खुलने पर लोगों ने बैंक में पत्थर भी फेंके। इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों को व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
500 और 1000 रुपये के नोट को जमा करने व एक्सचेंज कराने के लिए बैंकों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को बुलंदशहर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर हजारों ग्राहकों की भीड़ सुबह 8 बजे से ही उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
करीब 10 बजे जैसे ही बैंक खुला तो लाइन में लगने के लिए लोग टूट पड़े। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। इसमें कई महिलाएं जमीन पर गिर गई, बेकाबू भीड़ अनेक महिलाओं को रौंदकर आगे बढ़ गई। भगदड़ में दर्जनों महिलाएं घायल हो गईं।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई अनहोनी नहीं हुई। घायलों में शहिदा, वकीला, खालिद, सरोज, इकरा, शामिया, रामकली, अंगूरी शामिल हैं। हादसे के करीब 10 मिनट बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, तब तक ग्राहकों की भीड़ शांत हो चुकी थी।
वहीं, हादसे से पहले बैंक खुलने में हो रही देरी पर ग्राहकों का सब्र टूटने लगा। उन्होंने बैंक कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की और बैंक परिसर में पत्थरबाजी की। हंगामा बढ़ता देख मौजूद पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था बनाने का प्रयास किया, लेकिन ग्राहक शांत नहीं हुए।
नगर में तिब्बतियों के दो मार्केट चल रहे हैं, इनमें प्रतिदिन लाखों रुपये का कारोबार होता है। ऐसे में शनिवार को करेंसी एक्सचेंज कराने के लिए कई तिब्बतियन महिलाएं भी बैंक के बाहर खड़ी हुई थीं। हादसे के समय इनमें भी कई महिलाएं जमीन पर गिर गई, गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं आई।
बैंक में नोट बदलने और जमा करने को लेकर मच रही मारामारी के बीच शनिवार को जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बुलंदशहर रोड स्थित स्टेट बैंक का निरीक्षण किया। उन्होंने बैंक समय से खोलने और बंद करने की हिदायत दी।
उन्होंने शाखा के मैनेजर राजेश कुमार को निर्देश दिए कि भीड़ को देखते हुए काउंटर बढ़ाएं जाएं, जिससे लोगों को राहत मिल सके। इसके अलावा उन्होंने ग्राहकों से सही व्यवहार करने और हर मुमकिन सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बैंक को समय से पहले बंद करने की शिकायतें मिल रही हैं। इस स्थिति में सुधार किया जाए। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
जिले में नोट एक्चेंज कराने और जमा कराने के लिए शनिवार को भी सभी बैंकों में ग्राहकों की भारी भीड़ रही। व्यवस्था बनाने में पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बैंक कर्मचारियों को भी व्यवस्था बनाने में काफी परेशानी हुई।
वहीं, शनिवार को भी एटीएम चालू नहीं हो सके। दिन निकलते ही ग्राहक एटीएम के चक्कर लगाने लगे, लेकिन शटर बंद मिलने पर उन्हें मायूसी हाथ लगी। जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक एपी चतुर्वेदी का कहना है कि एटीएम सिस्टम अपडेट नहीं होने से यह समस्या बन रही है।
जल्द ही ग्राहकों को इस समस्या से राहत दिला दी जाएगी। भारतीय स्टेट बैंक पिलखुवा के शाखा प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि बैंकों में रुपये जमा करने की पूरी व्यवस्था की गई है।
भारतीय स्टेट बैंक के बाहर 500 और 1000 रुपये केे नोट बदलने के लिए लाइन में खड़े होने को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें इस दौरान सद्दीकपुरा निवासी सलमान को लाठी डंडों से पीटकर सिर फोड़ दिया।
सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराया है। कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।