{"_id":"591f0ebe4f1c1b8523f22cfa","slug":"sarafa-bazar-in-protest-against-the-killings-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":" मथुरा में लूट व हत्याओं के विरोध में बंद रहा हापुड़ का सर्राफा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में लूट व हत्याओं के विरोध में बंद रहा हापुड़ का सर्राफा बाजार
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 19 May 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
सराफा बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में लूट एवं दो सर्राफा व्यापारियों की हत्या के विरोध में शुक्रवार को हापुड़ का सर्राफा बाजार बंद रहा। स्वर्णकारों ने दोषियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
रालोद ने भी सर्राफा एसोसिएशन को समर्थन देकर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, गढ़ में भी सर्राफ व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर व्यापारियों को सुरक्षा दिलाने की मांग की है। स्वर्णकार संघ के प्रधान जयकुमार वर्मा ने कहा कि सर्राफ व्यवसायी दहशत में जी रहे हैं। मथुरा में स्वर्णकार की हत्या ने देश को शर्मसार कर दिया है।
विज्ञापन
स्वर्णकार संघ को समर्थन करने पहुंचे रालोद जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी ने कहा कि पांच दिन बाद भी हत्या करने वालों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। आए दिन इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है, इससे स्पष्ट है कि सूबे में अभी भी जंगलराज कायम है।
जल्द इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे। सर्राफा के प्रधान संजीव जैन ने कहा कि जब तक सरकार इन दहशतगर्दों पर अंकुश नहीं लगाएगी सर्राफा व्यवसायी व्यापार नहीं कर पाएंगे।
सर्राफ विजय शर्मा ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वालों का पुलिस को एनकाउंटर करना चाहिए। ताकि भविष्य में कोई इस तरह का कार्य करने की हिम्मत न जुटा सके। व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा कि योगी राज आने पर कुछ दिन के लिए गुंडागर्दी कम हो गई थी,
लेकिन अब फिर से गुंडाराज कायम हो रहा है। स्वर्णकार संघ के मंत्री शरद अग्रवाल, उप मंत्री संदीप गोयल, कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, ऑडिटर अमर शर्मा, लव कुश, अरविंद कुमार शर्मा, विजय शर्मा, पवन शर्मा, लोकेश रस्तोगी, सुभाष वर्मा, रालोद की ओर से नितिन बाना,
हेमंत मिश्रा, प्रोफेसर अब्बास अली, मनोज तेवतिया, डा.जितेंद्र मलिक, सुरेश त्यागी, पंकज चौधरी, कुलदीप राठी आदि मौजूद रहे। उधर, सर्राफ व्यापार मंडल एसोसिएशन के नगराध्यक्ष संजीव सिंघल ने कहा कि भाजपा के शासन में भी प्रदेश में व्यापारी सुरक्षित नहीं है।
इस कारण व्यापारियों में रोष है। इसके बाद सर्राफ व्यापारी तहसील मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नायब तहसीदार एके शर्मा को सीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपकर बाजारों में गश्त और व्यापारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में कृष्ण गोपाल वर्मा, अनुपम अग्रवाल, सोनू आढ़ती, मनोज वर्मा, रुचिर जैन, कांति प्रसाद रस्तोगी, राममोहन बंसल, उस्मान अली, मोहम्मद इस्लाम, मुकेश कुमार, सुरेश शर्मा, विपिन सोनी समेत दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।