फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Sanitation worker accused of selling documents as scrap.

Hapur News: सफाई कर्मी पर लगाया दस्तावेज रद्दी में बेचने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Sanitation worker accused of selling documents as scrap.
सिंंभावली। डाकघर कर्मी ने सफाईकर्मी पर पुराने रिकॉर्ड से संबंधित दस्तावेज रद्दी में बेचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हरियाणा के कैथल जनपद के बाकल गांव निवासी साहिद ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि वह डाक विभाग में कार्यरत हैं। गांव फुलडहरा में डाकखाने का करीब तीन साल पुराना रिकॉर्ड और दस्तावेज ग्राम पंचायत के भवन में रखा हुआ था।

ब्रांच पोस्टमास्टर कई बार सफाई कर्मी को उन दस्तावेजों के साथ किसी प्रकार की छेडख़ानी न किए जाने की चेतावनी दे चुके थे। इसके बावजूद महिला सफाईकर्मी ने सरकारी रिकॉर्ड रद्दी के रूप में बेच दिया। उन्होंने सफाईकर्मी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed