{"_id":"6898d3f385267bcb200d1b37","slug":"salsemen-beat-a-boy-hapur-news-c-135-1-hpr1001-128620-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शराब लेने आए युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शराब लेने आए युवक को पीटा
Sun, 10 Aug 2025 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 10 Aug 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ रोड पर अतरपुरा के पास एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर कार्यरत दो सेल्समैनों ने शराब लेने आए युवक को ठेके के अंदर घसीटकर लात घूसों व प्लास्टिक के पाइप से बेरहमी से पीटा। ठेके पर मौजूद अन्य ग्राहकों के हस्तक्षेप के बाद युवक को छोड़ा गया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शुक्रवार की रात का बताया जा रहा है।
शुक्रवार की रात युवक गढ़ रोड अतरपुरा के पास अंग्रेजी शराब की दुकान पर शराब लेने गया था। ठेके के बाहर खड़े युवक की सेल्समैनों से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों बाहर पहुंचे और युवक को घसीटकर ठेके के अंदर ले आए। सेल्समैनों ने नीचे गिराकर युवक को लात घूसों व प्लास्टिक के पाइप से बेरहमी से पीटा। ठेके के बाहर खड़े कुछ ग्राहकों ने इसमें हस्तक्षेप किया। इसके बाद सेल्समैन शांत हुए और युवक को छोड़ दिया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। वायरल वीडियो का संज्ञान लिया जा रहा है। पीडि़त की तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।