{"_id":"deebb4eeef291e5f745408323ba84736","slug":"sadbhavna-express-10-then-shahid-nine-hours-late-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सद्भावना एक्सप्रेस 10 तो शहीद नौ घंटे लेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सद्भावना एक्सप्रेस 10 तो शहीद नौ घंटे लेट
अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 14 Dec 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। सद्भावना एक्सप्रेस रविवार को भी अपने निर्धारित समय से 10 घंटे और शहीद एक्सप्रेस नौ घंटे की देरी से आई।
ट्रेनें लेट होने के कारण अचानक टिकट कैंसलेशन की संख्या बढ़ गई। वहीं यात्रियों को घंटों प्लेटफार्म पर रुककर इंतजार करना पड़ रहा है।
रविवार को रेलवे स्टेशन पर जयनगर से चलकर अमृतसर की ओर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से नौ घंटे की देरी से आई।
न्यू तिनसुकिया से चलकर लालगढ़ की ओर जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस भी साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। इलाहाबाद से चलकर मेरठ की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से आठ घंटे की देरी से पहुंची।
इसके अलावा रक्सौल से चलकर दिल्ली की तरफ जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 10 घंटे से अधिक देरी से पहुंची।
ट्रेनों के लेट होने की वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि कोहरे की वजह से ट्रेनें पीछे से ही लेट चल रही हैं।