{"_id":"8fcd777a1e90be8d90fd07cfd3d56f3d","slug":"sadbhavna-eight-sangam-six-hours-late-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सद्भावना आठ, संगम छह घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सद्भावना आठ, संगम छह घंटे लेट
अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
कोहरे की वजह से गड़बड़ाया ट्रेनों का संचालन सुधरने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को भी सद्भावना एक्सप्रेस आठ घंटे और संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से छह घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों की पूरी रात स्टेशन पर बीत जा रही है। कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित है। ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है।
रविवार को मुजफ्फरपुर से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आठ घंटे और न्यू तिनसुकिया से चलकर लालगढ़ की ओर जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
इसके अलावा फैजाबाद एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, बरेली से चलकर भुज की ओर जाने वाली आला-हजरत एक्सप्रेस सवा घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से आई।
इलाहाबाद से चलकर मेरठ की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेनों के लेट आने की वजह से यात्री स्टेशन पर ही भटकते रहे। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि कोहरे की वजह से ट्रेनें पीछे से ही देरी से चल रही हैं।