Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   sabhasad protest in palika

Hapur News: सभासदों ने पालिका में किया हंगामा

Sat, 20 Sep 2025 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 20 Sep 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
sabhasad protest in palika
हापुड़। पालिका द्वारा लागू किए जाने वाले गृह, जल और सीवर कर को लेकर शनिवार की शाम नगर पालिका में अधिकारियों व सभासदों की बैठक हुई। बैठक में पालिका के गलत निर्णयों के विरोध में सभासदों ने जमकर हंगामा किया। सभासदों ने एक स्वर में कहा कि अधिकारी शासनादेश से बाहर न जाएं, जो शासनादेश लागू हुआ है, उसी के अनुसार टैक्स लिया जाए। इस पर अधिकारियों व सभासदों में सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद अब मंगलवार को फिर से सभासदों के साथ अधिकारी बैठक करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में सभासद विकास दयाल व नितिन पाराशर ने कहा कि शासनादेश की मंशा के अनुरूप ही शहरवासियों से टैक्स लिया जाना सही होगा। शहरवासी पहले ही अधिकारियों की गलती के कारण ज्यादा टैक्स दे रहे हैं। ऐसे में उनपर और बोझ बढ़ाना अन्याय होगा। यदि अधिकारियों ने अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो सभासद सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि बिना बोर्ड की सहमति के पिछले बकाया पर 12 प्रतिशत ब्याज लेना पूरी तरह से गलत है। जो अधिकारी यह कारनामा कर रहे हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


सभासद अमित शर्मा मोनू बजरंग व रुद्राक्ष त्यागी ने कहा कि जहां पर वर्ष 2019 में जल निगम ने सीवर लाइन को मृत घोषित कर दिया है। वहां के निवासियों से सीवर कर नहीं लिया जाए। सभासद मुकेश कोरी व रोहताश यादव ने कहा कि जल कर 7.5 प्रतिशत लगाने का प्रस्ताव शासनादेश आने के बावजूद भी 10 प्रतिशत लिया जा रहा है, जो कि गलत है। अनावासीय भवनों पर शासनादेश की मंशा के अनुसार, दो गुना लिया जाना चाहिए। इस दौरान सभासद धर्मेंद्र कुमार, सभासद शशांक गुप्ता, सभासद संजीव चौटाला, सभासद नदीम जड़ौदिया, संजीव वर्मा, सुशील शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट -

अभी बैठक में सिर्फ चर्चा हुई है। कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। अगले सप्ताह फिर से सभासदों के साथ बैठक होगी। इसके बाद व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे।

- संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed