{"_id":"58c557e74f1c1b8264dc401e","slug":"ruckus-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":" सड़क पर हुड़दंग खिला सकता है हवालात की हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर हुड़दंग खिला सकता है हवालात की हवा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 12 Mar 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्हैंडी पर हुड़दंगियों पर नकेल कसने को लेकर पुलिस भी सतर्क हो गई है। सड़कों पर हुड़दंग/ उपद्रव करने वालों को हवालात की हवा खानी पड़ सकती है। रंगों के त्योहार होली के दौरान किसी प्रकार की मारपीट, हिंसा न होने इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस पिकेट लगाई गई है और पुलिसकर्मी मोबाइल पर रहेंगे। होली के त्योहार पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। खासतौर पर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए पुलिस विशेष नजर रखेगी।
विज्ञापन
पुलिस के आला अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि छोटी-छोटी घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे और शांति व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिले के चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। थाने की सभी फोर्स को अपने-अपने इलाके में सड़क पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। लगभग एक बजे के बाद सड़क पर होली खेलने दी जाएगी। लोगों से अपील की गई है कि सभी लोग अपने घर में होली खेलें।
उनका कहना है कि होली का पर्व शांति पूर्ण तरीके से मनाई जाए और प्यार के इस त्योहार को हंसी खुशी मनाया जाए। शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस की मोबाइल गाड़ी और लेपर्ड मोटरसाइकिल पर तैनात पुलिसकर्मी गश्त पर रहेंगे।
हुड़दंग मचाने वालों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा बल्कि पकड़कर हवालात में डाल दिया जाएगा।
एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना प्रभारियों को अलर्ट रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।