{"_id":"65db9ebc23ece9f064075ea7","slug":"rs-351-lakh-grabbed-in-the-name-of-getting-a-job-in-bulandshahr-court-hapur-news-c-138-1-pkw1001-102218-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बुलंदशहर कोर्ट में नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे 3.51 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बुलंदशहर कोर्ट में नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे 3.51 लाख
विज्ञापन
पिलखुवा। बुलंदशहर न्यायालय में सहायक लिपिक के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर दंपती ने 3.51 लाख रुपये हड़प लिए। कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के आदेश पर दंपती और पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
थानांतर्गत क्षेत्र के गांव बड़ौदा हिंदूवान निवासी कृष्णपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि हापुड़ के हर्ष विहार निवासी बबलू सक्सेना ने उसके पुत्र प्रशांत की बुलंदशहर कोर्ट में सहायक लिपिक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 3,51,701 रुपये हड़प लिए है। उसके द्वारा रुपये दंपती और उनके पुत्र के अलग-अलग बैंक खाता में भेजे गए हैं। पीड़ित ने बताया कि अब उसे पता चला है कि बबलू को हापुड़ पुलिस 17 फरवरी को कोर्ट में नौकरी लगवाने के आरोप में जेल भेज चुकी है। पीड़ित द्वारा बबलू की पत्नी और पुत्र से रुपये का तकादा किया तो, वह बलात्कार के फर्जी मुकदमा में जेल भेजने एवं जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई है।
एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि कृष्णपाल की शिकायत एवं पुलिस अधीक्षक के आदेश पर हापुड़ हर्ष विहार निवासी बबलू सक्सेना, उसकी पत्नी बरखा सक्सेना और पुत्र लक्की सक्सेना के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
-