{"_id":"6510753001a4f67614000231","slug":"rs-15-crore-will-be-recovered-from-456-vehicle-owners-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3269-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 456 वाहन स्वामियों से होगी 1.5 करोड़ की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 456 वाहन स्वामियों से होगी 1.5 करोड़ की वसूली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। जिले में 456 वाहन रोड टैक्स जमा किए बगैर एआरटीओ कार्यालय के राजस्व को करोड़ों रुपये का चूना लगा सड़कों पर दौड़ रहे हैं। राजस्व वसूली के लिए भेजे गए नोटिस भी बेअसर रहे। अब विभाग ने ऐसे वाहन स्वामियों को आरसी जारी की है।
जिले में ट्रक, बस, पिकअप सहित 18336 व्यवसायिक वाहन पंजीकृत हैं। जिन्हें पंजीकरण के बाद सड़कों पर दौड़ने के लिए रोड टैक्स चुकाना पड़ता है। इनमें से 456 वाहन पिछले एक वर्ष से अधिक समय से बिना टैक्स जमा कराए सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। जिससे एआरटीओ विभाग का 1.5 करोड़ रुपये राजस्व बकाया है।
विभाग द्वारा व्यवसायिक वाहनों को टैक्स में छूट देने के लिए शासन द्वारा ओटीएस (एक मुश्त समाधान) योजना भी चलाई गई थी। साथ ही दो से तीन बार वाहन स्वामियों को टैक्स जमा करने के लिए नोटिस दिया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी वाहन स्वामियों द्वारा टैक्स जमा करने में रूचि नहीं दिखाई। आरसी जारी होने के बाद वाहन स्वामियों की मुश्किल बढ़ गई है।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे का कहना है कि बार बार नोटिस जारी करने के बाद भी 456 वाहन स्वामियों ने रोड टैक्स जमा नहीं किया है। जिसके बाद इन सभी वाहनों की आरसी जारी कर दी गई है, अब राजस्व विभाग द्वारा इनसे वसूली की जाएगी।