फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   RRC will be formed in 130 gram panchayats

Hapur News: 130 ग्राम पंचायतों में बनेंगे आरआरसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
RRC will be formed in 130 gram panchayats
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। घरों से निकलने वाले कूड़े का स्थायी समाधान हो, इसके लिए जिले की 130 ग्राम पंचायतों में रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरसीसी) का निर्माण कराया जाएगा। जिसके बाद में लोगों को जगह-जगह पड़े कूड़े से निजात मिल सकेगी और सफाई कर्मचारियों द्वारा रोजाना घरों से कूड़ा एकत्र कर आरआरसी पर उसका निस्तारण होगा।

जिले या गांव की सुंदरता उसकी स्वच्छता पर निर्भर करती है। गांवों में घरों के बाहर, सड़कों के किनारे, नालियों में कूड़ा कचरा भरा रहता है। जिसकी वजह से कई बार नालियों चोक हो जाती है और गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है। जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता है। इसे ध्यान में रखते हुए शासन ने कूड़ा निस्तारण के लिए योजना बनाई।
विज्ञापन


जिसके तहत ग्राम पंचायत पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए रिसोर्स रिकवरी सेंटर यानी आरआरसी का निर्माण करना शुरू किया है ताकि गांव के कूड़ा को एक जगह पर एकत्र किया जाए और उसका निस्तारण किया जा सके। इसके तहत जिले की 273 ग्राम पंचायतों में से 118 ग्राम पंचायतों में आरआरसी बनाए जा चुके हैं और कूड़े का निस्तारण भी किया जा रहा है। अब जिला पंचायत राज विभाग द्वारा जिले के चारों ब्लॉकों के 130 ग्राम पंचायतों में आरआरसी निर्माण के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-इस प्रकार होगा संचालन --

आरआरसी केंद्रों के संचालन के लिए घर-घर से कूड़ा एकत्र किया जाता है। उसके बाद में केंद्र पर कूड़ा अलग-अलग किया जाता है। जिससे लोहा, प्लास्टिक समेत अन्य कूड़ा अलग कर दिया जाता है। लोहा, प्लास्टिक को रिसाइकिल किया जाता है। जिस कूड़े से वर्मी कंपोस्ट के लिए भेज दिया जाता है। जबकि बिना उपयोग के कूड़ा का जगह एकत्र किया जाता है ताकि उनका निस्तारण किया जा सके।


जिला पंचायत राज अधिकारी श्याम बिहारी शुक्ला ने कहा कि जिले की ग्राम पंचायतों में आरआरसी बनाकर कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। जिससे लोगों को कूड़े से निजात मिल सकेगी। इसके लिए विभाग कार्य योजना तैयार कर रहा है, लोकसभा चुनाव के बाद डीपीआर शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed