{"_id":"6877de4d98b97a66d80ddc1a","slug":"route-diversion-from-tomarrow-hapur-news-c-135-1-hpr1001-127438-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शुक्रवार सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन होगा लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शुक्रवार सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन होगा लागू
Wed, 16 Jul 2025 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 16 Jul 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर। कांवड़ यात्रा में किसी प्रकार का व्यवधान न हो इसके लिए जिले में शुक्रवार सुबह आठ बजे से भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। हाईवे 9 पर गाजियाबाद-मुरादाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को जिले के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। इन्हें निर्धारित रूट के हिसाब से गंतव्य को भेजा जाएगा।
सावन माह के पहले सोमवार को रूट डायवर्जन का पहला चरण खत्म हो गया। अब पुलिस दूसरे चरण की तैयारी में जुटी है। 18 जुलाई की सुबह आठ बजे से 23 जुलाई तक रूट डायवर्जन रहेगा। ऐसे में छह दिन तक लोगों को परेशानियों से भी जूझना पड़ेगा। हालांकि, शहर के अंदर लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए यातायात पुलिस व्यवस्था बेहतर बनाने का दावा कर रही है। सभी अवैध कटों को बंद कराया जा रहा है। बता दें कि इस बार सावन के चार सोमवार हैं। इसलिए पुलिस ने प्रत्येक सोमवार के लिए शनिवार की दोपहर से लेकर सोमवार की शाम तक चार चरणों में ही रूट डायवर्जन का प्लान बनाया है। पहला चरण 11 जुलाई से 14 जुलाई यानी पहले सोमवार को बीत गया।
कोट -
कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूरे जिले में हाईवे 9 पर शुक्रवार सुबह आठ बजे से भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। हालांकि, छोटे वाहनों के रूट डायवर्जन की स्थिति कांवड़ियों की संख्या पर निर्भर करेगी, इसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा। - छवि राम, जिला यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
गढ़ में रहेगी अतिरिक्त चौकसी--
मिनी हरिद्वार कहे जाने वाले ब्रजघाट में लाखों की संख्या में कांवड़िये, इनमें महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी होती है, कांवड़ उठाते हैं और जल लेकर हापुड़, मेरठ और मुरादाबाद की ओर रवाना होते हैं। ऐसे में यहां भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल के अलावा ड्रोन कैमरों आदि के माध्यम से निगरानी की जा रही है।
कांवड़ सेवा शिविर के लिए गढ़ से आए सबसे अधिक आवेदन
जिले में कांवड़ियों के लिए सेवा शिविरों के लिए तीनों तहसीलों से अभी तक 95 आवेदन आए हैं। इनमें से गढ़ में सबसे अधिक 44 आवेदन हुए हैं। सात को अनुमति दी जा चुकी है। हापुड़ में 31 और धौलाना में 20 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, इनकी मानकों के आधार पर जांच की जा रही है।

गढ़ में रहेगी अतिरिक्त चौकसी