फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   robbery in two flat

Hapur News: अलकनंदा अपार्टमेंट के दो फ्लैटों से लाखों के गहने व नकदी चोरी

Thu, 06 Jun 2024 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 06 Jun 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
robbery in two flat
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार इलाके में सीडीओ आवास से चंद कदमो दूर अलकनंदा अपार्टमेंट में चोरों ने दो फ्लैटों को अपना निशाना बनाया। चोर यहां से लाखों रुपये की गहने, नकदी व सामान चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने अन्य तीन फ्लैटों में चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इस दौरान तीन संदिग्ध युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। जिसके आधार पर उनकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला देवलोक कॉलोनी निवासी अमित सिंह ने बताया कि वह नगर पालिका स्थित पुरानी कलक्ट्रेट में एक न्यायालय में क्लर्क हैं। उसकी मां रीता सिहं व बहन आनंद विहार स्थित अलकनंदा अपार्टमेंट फ्लैट नंबर डी-111 में रहती हैं। बुधवार को उसकी मां रिश्तेदारी में गई थी और बहन को उसने अपने पास देवलोक कॉलोनी में बुला लिया था। देर रात चोर फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और यहां से करीब लाखों रुपये के गहने, 71 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। उसने दिसंबर माह में होने वाली अपनी बहन की शादी के लिए गहने बनवाकर रखे थे।
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने पड़ोस में रहने वाली सुरभि बंसल के फ्लैट नंबर डी-105 को भी अपना निशाना बनाया। चोर यहां से भी गहने व अन्य सामान चोरी कर ले गए। अंत में चोरों ने अपार्टमेंट में रहने वाले उड़ीसा निवासी सरवन केजे व सुशील पात्रा सहित तीन अन्य फ्लैटों में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन चोर सफल नहीं हो सके। बृहस्पतिवार की सुबह लोगों द्वारा फ्लैटों के ताले टूटने की सूचना उन्हें मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर यहां लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। तीन संदिग्ध युवक कैमरे में कैद हुए हैं। इनकी पहचान कर जल्द ही चोरों को गिरफ्तार चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed