फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Roadways bus hit school, ten children injured

रोडवेज ने स्कूल बस में टक्कर मारी, दस बच्चे घायल

Fri, 02 Dec 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 02 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus hit  school, ten children injured
घायल बच्चे - फोटो : अमर उजाला

नेशनल हाईवे पर नयागांव कट पर शुक्रवार सुबह घने कोहरे में एक रोडवेज बस ने स्कूल बस में सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूल बस में सवार दस बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


पुलिस आरोपी रोडवेज बस चालक की तलाश कर रही है जानकारी के मुताबिक गांव कस्तला कासमाबाद के एक पब्लिक स्कूल की सुबह बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। घने कोहरे में नयागांव कट पर सड़क पार करते समय सामने से आ रही रोडवेज बस ने स्कूल बस में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे बस में चीख पुकार मच गई। हादसे में बस में सवार दस बच्चे घ्रुव, आदर्श, अभय, रितिषा, भूपेंद्र, ग्रीस, हर्षित, मोहम्मद, पायल, हर्ष घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और अपने बच्चों का हाल जाना। उधर, कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि जल्द आरोपह रोडवेज बस के चालक को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed