{"_id":"69ef9a400a1b517ee506a92e","slug":"roads-will-be-constructed-in-all-three-assembly-constituencies-proposals-sought-from-mlas-hapur-news-c-135-1-hpr1003-140572-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तीनों विधानसभा क्षेत्रों में होगा सड़कों का निर्माण, विधायकों से मांगे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तीनों विधानसभा क्षेत्रों में होगा सड़कों का निर्माण, विधायकों से मांगे प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायकों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसके तहत क्षेत्र में सड़कों का चौड़ीकरण, सुंदरीकरण और नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकताओं के आधार पर विकास कार्यों को सूचीबद्ध कर योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए।
योजना के अंतर्गत विशेष रूप से उन सड़कों पर ध्यान दिया जाएगा जो ग्रामीण क्षेत्रों को शहर से जोड़ती हैं। इन सड़कों के निर्माण और सुधार से ग्रामीणों के आवागमन में काफी सुविधा होगी, साथ ही आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। खराब और संकरी सड़कों के कारण जो समस्याएं लोगों को झेलनी पड़ती हैं, वह दूर होगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से विकास कार्यों में पारदर्शिता और प्रभावशीलता दोनों बढ़ेंगी। प्रस्तावों के अनुमोदन और बजट आवंटन के बाद ही कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा। फिलहाल विभाग प्रस्तावों के इंतजार में है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सभी प्रस्ताव प्राप्त हो जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों को पत्र भेजकर उनके क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार प्रस्ताव मांगे गए हैं। विधायकों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर क्रमबद्ध किया जाएगा और इसके बाद उन्हें विभागीय मुख्यालय को भेजा जाएगा, जहां से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।