{"_id":"6314f3bbf75b2912e74e6c3b","slug":"road-garh-news-gbd2440261137","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कंपनी ने फाइबर लाइन बिछाने के लिए तोड़ डाली सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कंपनी ने फाइबर लाइन बिछाने के लिए तोड़ डाली सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी कंपनी ने फाइबर लाइन बिछाने के लिए तोड़ डाली सड़कें
गढ़मुक्तेश्वर। नगर पालिका क्षेत्र में एक निजी कंपनी द्वारा फाइबर लाइन बिछाए जाने का कार्य किया जा रहा है, कंपनी के कार्य पूर्ण करने के लिए ठेकेदार ने केवल 7 सौ मीटर की एनओसी लेकर पूरे नगर में सड़कों पर गड्ढे खोद डाले, जिससे नगरवासियों में रोष व्याप्त है।
नगर पालिका बजट न होने के कारण कई स्थानों पर सड़कों का निर्माण नहीं करा पा रही है। लेकिन बजट के अभाव के बावजूद भी नगर पालिका ने मोहल्ला राजीव नगर की मुख्य रास्ते का कड़े प्रयासों से आरसीसी से निर्माण कराया था। जिसको तीन दिन पहले एक मोबाइल कंपनी के ठेकेदार ने तोड़ दिया। जिसके चलते सड़क पर गड्ढे हो रहे हैं। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि कठिन प्रयासों के बाद तो सड़कों का निर्माण कराया गया था, लेकिन अब निजी कंपनी के ठेकेदार द्वारा उसको तोड़ा जा रहा है। जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रहे हैं। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि इस संबंध में नगर पालिका की अनदेखी चल रही है, जिसके कारण कंपनी का ठेकेदार सड़कों की खोदाई कर किए गए गड्ढों को ठीक नहीं करा रहा हैं।
7 सौ मीटर की एनओसी पर पूरे गढ़ में चल रहा काम
पालिका अधिकारी के अनुसार नगर में मोबाइल नेटवर्क की फाइबर लाइन (5जी) के लिए कार्य किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने सुभाष गेट से लेकर मीरा रेती चौक तक की एनओसी ली है, लेकिन ठेकेदार ने इस एनओसी पर ही पूरे नगर के गली मोहल्ले में कार्य शुरू किया हुआ है। जिससे लोगों के लिए बनाई गई सड़कों को जगह जगह गड्ढों में तब्दील किया जा रहा है, लोगों को भारी परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन
क्या बोले अधिकारी
इस संबंध में पालिका स्तर से सिर्फ 7 सौ मीटर की एनओसी हैं, इससे अलग कार्य करने पर पालिका द्वारा नोटिस जारी किया गया है, यदि पालिका द्वारा बनाई गई सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जाती है, तो कार्यदायी संस्था द्वारा दी गई जमानत राशि को जब्त कर लिया जाएगा। संजीवनराम यादव, ईओ पालिका