{"_id":"644ff345671e947c4506cfd8","slug":"road-construct-on-both-side-of-ganga-expressway-hapur-news-c-30-1-94962-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ सर्विस रोड बनवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ सर्विस रोड बनवाने की मांग
विज्ञापन
हापुड़। जिले से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ सर्विस रोड बनवाने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एडीएम को ज्ञापन दिया। एक सप्ताह के अंदर लिखित आश्वासन नहीं मिलने पर हाईवे निर्माण का कार्य रोक देने की चेतावनी दी है। साथ ही मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाने की भी बात कही।
भाकियू के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना में गंगा एक्सप्रेसवे शामिल है। इसके निर्माण से क्षेत्र में विकास भी होगा, लेकिन जब तक सर्विस रोड नहीं बनेगी तो स्थानीय लोगों को इस हाईवे का कोई लाभ ही नहीं होगा। हाईवे के दोनों और किसानों की जमीन है, ऐसे में इधर से उधर जाने में उन्हें काफी परेशानी होगी।
उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लेकिन उद्यमियों को तभी सही माहौल मिल पाएगा जब गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों और एनएच-9 तक सर्विस रोड बन जाएंगी। इस संबंध में अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ज्ञापन सौंपने वालों में राजेंद्र गुर्जर, रवि भाटी, मोनू त्यागी, जयकरण सिंह, सड़क सिंह, हेम सिंह, मोनिका तेवतिया, अमित आदि मौजूद रहे।