फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   RML Entrepreneur Award.

अक्षत को डॉ. राम मनोहर लोहिया उद्यमी पुरस्कार

Sat, 20 Aug 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 20 Aug 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
 RML Entrepreneur Award.
अक्षत को ‌मिला उद्यमी पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला

एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल उत्तर प्रदेश की ओर से शनिवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हापुड़ के सुमित्रा वुड क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अक्षत गर्ग को डॉ. राममनोहर लोहिया उद्यमी पुरस्कार से नवाजा। अक्षत के पिता संजय कृपाल ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


संजय कृपाल ने बताया कि काउंसिल के एडिशनल कमिश्नर आरके सिंह ने मेल भेजकर 20 अगस्त को इस पुरस्कार के दिए जाने की सूचना दी थी। इसके बाद शनिवार को अक्षत लखनऊ पहुंचे थे।
विज्ञापन


लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अक्षत गर्ग को डॉ. राम मनोहर लोहिया उद्यमी पुरस्कार के रूप में शील्ड प्रदान की। बकौल संजय मुख्यमंत्री ने अक्षत से कहा कि उनकी कंपनी का निर्यात काफी सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अक्षत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संजय ने बताया कि उनकी कंपनी वर्ष 2007 से वुडन हैंडी क्राफ्ट का एक्सपोर्ट कर रही है। अधिकांश माल अमेरिका को एक्सपोर्ट किया जाता है।


कार्यक्रम में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव के अलावा अनेक वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। अक्षत गर्ग के सम्मानित होने पर आईआईए के अध्यक्ष अमन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अशोक छारिया, मनोज गुप्ता, विजय शंकर शर्मा और संजय अग्रवाल आदि ने खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed