{"_id":"593818ed4f1c1b361d9c97ce","slug":"revenge-of-the-weather-due-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश होने से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश होने से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को राहत
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 07 Jun 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश होने से मौसम का मिजाज बदलने से रोजेदारों समेत हर किसी को बुधवार को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। क्योंकि मंगलवार को दिन ढलते ही बादल छाने से हवा ठंडी होने लगी थी।
विज्ञापन
बुधवार तड़के करीब पांच बजे से लेकर साढ़े 6 बजे तक झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट होने से मौसम के मिजाज ने अचानक करवट बदल ली है। इसके चलते बेहाल कर रही गर्मी से हर किसी को राहत मिली है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ.नफीस चौधरी ने बताया कि एनसीआर क्षेत्र समेत आगरा, मथुरा में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया था। जिससे प्रेशर घटने पर हवा के ऊपर उठने से बने लोकल साइक्लोन के चलते बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट आई है।
विज्ञापन
इस कारण बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से घटकर 36 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे अगले दो तीन दिनों के भीतर भी गर्मी के प्रकोप से राहत रहेगी।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इन दिनों पाकिस्तान से सटे कश्मीर बॉर्डर पर पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनी हुई है। जिसके वैस्टर्न यूपी में 10 या 11 जून को आने का अनुमान था।
लेकिन लोकल साइक्लोन की बारिश होने से अब पश्चिमी विक्षोभ वैस्टर्न यूपी में आने तक काफी कमजोर पड़ सकता है, लेकिन अगर अपेक्षित स्तर पर बारिश नहीं होती है तो भी बादल छाने पर गर्मी से राहत मिलेगी।