फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Resolution to double farmers income.

‘2019 तक किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प’

Mon, 25 Apr 2016 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 25 Apr 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
Resolution to double farmers income.
भाजपा - फोटो : demo photo

भारतीय जनता पार्टी के ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत सोमवार को पदाधिकारियों ने दयानतपुर, उदयपुर, नली हुसैनपुर, होशियारपुर गढ़ी, लुखराड़ा और शेखपुर गांवों का दौरा किया। इस दौरान किसानों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय को 2019 तक दोगुना करने का संकल्प लिया है। किसानों की भूमि कैसे उपजाऊ बने और किसान अपनी फसल का ज्यादा मुनाफा प्राप्त करें, इसके लिए कृषि मंत्रालय से योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन


फसल बीमा योजना से कृषि में हुए  नुकसान की भरपाई हो सकेगी। जिला महामंत्री मोहन सिंह ने कहा कि केंद्र में जब से भाजपा सरकार आई है, खाद की आपूर्ति सुधरी है। इस अवसर पर चौधरी योगेंद्र, रकम सिंह, वीरपाल सिंह, बाबू रामपाल, बोबी, संजय, प्रो.धर्मपाल, ज्ञानेंद्र, रोबिन, प्रेम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर में भाजपाइयों ने अक्खापुर, फत्तापुर, ढाना, हैदरपुर समेत कई गांवों में नुक्कड़ सभाएं कीं। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सबका साथ और सबके विकास का जो नारा दिया था।


उसे मोदी सरकार ने दो वर्ष से भी कम अवधि में पूरा कर दिखाया है। इस दौरान राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, बॉबी प्रधान, विजय सिंह, ओमकार शर्मा, प्रदीप, कुंवरपाल प्रजापति मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed