{"_id":"69b44c89b2303f91e10c4687","slug":"report-filed-against-accused-in-gas-black-marketing-case-hapur-news-c-135-1-hpr1001-138348-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गैस कालाबाजारी मामले में आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गैस कालाबाजारी मामले में आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
हापुड़। गांव असौड़ा स्थित एक मकान से सिलिंडर बरामद होने के बाद जिला पूर्ति निरीक्षक ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी पिछले करीब एक साल से गैस की कालाबाजारी कर रहा था। पुलिस ने यहां से 32 गैस सिलिंडर बरामद किए थे।
दर्ज रिपोर्ट में जिला पूर्ति निरीक्षक प्रीति रानी ने बताया कि 11 मार्च को उप जिलाधिकारी हापुड़ को सूचना मिली थी कि गांव असौड़ा में एक घर में घरेलू गैस सिलिंडर का अवैध भंडारण कर कालाबाजारी की जा रही है। जिसके बाद आधार पर टीम ने रिहान के घर पर छापा मारकर यहां से एचपी गैस के 18 भरे हुए और 14 खाली घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए थे। पूछताछ में रिहान ने बताया कि वह अलग-अलग हाॅकरों से गैस सिलिंडर खरीदता था और गांव के लोगों को 20 से 30 रुपये मुनाफे पर बेच देता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह पिछले करीब एक वर्ष से इस तरह से सिलिंडर की खरीद-फरोख्त कर रहा था। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
-- --