फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Relief from the heat by rain.

बारिश से गर्मी से राहत ... आंधी से आफत

Mon, 23 May 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 23 May 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
Relief from the heat by rain.
बारिश से मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला

भीषण गर्मी के बाद सोमवार शाम करीब चार बजे मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छाने के साथ ही तेज धूलभरी आंधी आई और फिर जोरदार बारिश शुरू हो गई। दिन में ही अंधेरा छा गया जिससे करीब आधा घंटे तक जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।

विज्ञापन


वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। आंधी से होर्डिंग और पेड़ गिरने से लोगों को आफत का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को झुलसाती गर्मी से राहत मिली। उधर आंधी से फाल्ट के कारण चार पावर स्टेशनों को बंद करना पड़ा।
विज्ञापन


दो सप्ताह से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचने और आर्द्रता 80 फीसदी होने से लोगों को उमस और तेज लू का सामना करना पड़ रहा था। हवा का कम दबाव का क्षेत्र बनने से सोमवार दोपहर को मौसम ने अचानक करवट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


काले बादल छाने तेज धूलभरी आंधी चलने से दोपहर में ही अंधेरा छा गया। ऐसे में वाहनों को लाइट जलानी पड़ी। धूलभरी आंधी के कारण जनजीवन ठहर सा गया। तेज अंधड़ में होर्डिंग्स और पेड़ टूटकर गिर गए। इससे सफर ठहर सा गया।

विद्युत लाइनों में फाल्ट आने से पावर सप्लाई ठप हो गई। करीब 20 मिनट की आंधी की आफत झेलने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली। झमाझम बारिश से गर्मी से राहत मिली। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस रह गया। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया।   

आम के बागों को नुकसान- आम की फसल को आंधी से काफी नुकसान हुआ है। इन दिनों आम का फल बढ़वार पर है, ऐसे में तेज आंधी के कारण काफी फल टूटकर गिर गया है। इससे बागवानी के किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

-गन्ना की फसल के लिए वरदान- बारिश की बौछार से गन्ने की सूखती फसल को राहत मिली है। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो गन्ना की फसल की बढ़वार के लिए यह बारिश काफी मद्दगार साबित होगी।

-खेतों की होगी जुताई - गेहूं की फसल कटने के बाद बारिश के इंतजार में खाली पड़े खेतों की किसान अब जुताई कर सकेंगे। इससे खेतों को अगली फसल बोने के लिए तैयार करने में काफी मदद मिलेगी।

तूफानी आंधी से अनेक स्थानों पर बिजली के तार टूटने से देहात क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई है तथा चार बिजलीघरों को बंद करना पड़ा है।

अधिशासी अभियन्ता चन्दन प्रकाश ने बताया कि सभी अवर अभियंताओं को निर्देशित किया गया है कि जहां से भी तार टूटने की सूचना मिले, वहां तत्काल टीम भेजकर ठीक कराए। उन्होंने बताया कि मोदीनगर रोड स्थित 132 केवी बिजली घर से तीन पावर स्टेशनों को सप्लाई देने वाली लाइन में फाल्ट के कारण उक्त तीनों बिजलीघरों को फिलहाल बंद हैं।


उधर वझीलपुर बिजलीघर को मिलने सप्लाई वहां फाल्ट के कारण बंद हो गई है जिसकी मरम्मत करने के निर्देश दिये गये हैं।

वहीं पिलखुआ क्षेत्र में आंधी और बारिश के कारण जगह-जगह फाल्ट होने से डिवीजन की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में नगर और देहात क्षेत्र के लाखों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। देर रात तक बिजली की सप्लाई नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed