फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Reiki was going on for nine months, the team came to Hapur 10 times

Hapur News: नौ महीने से चल रही थी रेकी, 10 बार हापुड़ आई थी टीम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Reiki was going on for nine months, the team came to Hapur 10 times
हापुड़। मोनाड विश्वविद्यालय में फर्जी मार्कशीट के रैकेट का खुलासा करने के लिए एसटीएफ ने नौ महीने पहले जाल बिछाना शुरू किया था। इस बीच गोपनीय तरीके से टीम करीब 10 बार हापुड़ आई थी। इसके साथ हरियाणा समेत कई प्रदेशों में भी लगातार नजर रखी गई। प्रकरण में संलिप्त लोगों को अलग-अलग पकड़ा जा सकता था, लेकिन पूरे गैंग को एक साथ पकड़ने के लिए टीम ने दिनरात रेकी की।
विज्ञापन

एसटीएफ सूत्रों के अनुसार सितंबर 2024 में एक शिकायती पत्र उन्हें मिला था। टीम हर बिंदु पर सुराग तलाशती रही, इस बीच टीम 10 बार हापुड़ भी आई और विश्वविद्यालय में भी गई। हर गतिविधि को देखा, साथ ही छात्रों से भी बातचीत की।
विज्ञापन


कार्रवाई वाले दिन हरियाणा में हजारों फर्जी मार्कशीट पकड़ने और इसी दिन विश्वविद्यालय में छापे के दौरान विश्वविद्यालय के मालिक समेत पूरे रैकेट का एक साथ पकड़े जाना कोई संयोग नहीं है, बल्कि एसटीएफ की कड़ी सतर्कता ही इसका परिणाम है। क्योंकि नौ महीने से टीम ने जो जाल बिछाया था, उसमें एक-एक कर सभी आरोपी फंसते चले गए। विशेष बात यह भी है कि आरोपियों को जेल भेजने से पहले करीब तीन घंटे तक सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

माफियाओं के बीच विवाद बना कारण
इस प्रकरण को करीब से देख रहे लोगों की मानें तो बड़े माफियाओं के बीच का विवाद ही इस खुलासे का कारण है। बता दें कि वर्ष 2024 में नोएडा में अनिल कपूर ने आत्महत्या कर ली थी, जोकि उस समय विश्वविद्यालय में सचिव थे। हालांकि उनकी आत्महत्या की गुत्थी आज भी उलझी हुए है। इसके अलावा विश्वविद्यालय को बेचने और इसके एवज में मिली राशि भी संदेह के घेरे में है। इस बिंदु को भी एसटीएफ ने जांच में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed