फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Registry of District Court land could not be done due to non receipt of Rs 1.20 crore from the government

Hapur News: शासन से 1.20 करोड़ न मिलने से जिला न्यायालय की भूमि की नहीं हो सकी रजिस्ट्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Registry of District Court land could not be done due to non receipt of Rs 1.20 crore from the government
हापुड़। आनंद विहार के एफ ब्लॉक में 25 एकड़ भूमि में जिला न्यायालय बनना है। जमीन चिह्नित होने के बाद 122 करोड़ रुपये भी शासन से खरीद के लिए मिल चुके हैं, लेकिन स्टांप शुल्क के 1.20 करोड़ रुपये न मिलने से ढाई माह बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। जबकि, दिवाली से पहले इस धनराशि के मिलने की उम्मीद थी।
विज्ञापन


एचपीडीए की आनंद विहार योजना में जिला न्यायालय के निर्माण के लिए शासन अगस्त माह में ही अनुमति दे चुका है, जिसके लिए प्रशासन को एचपीडीए से जमीन की खरीद करनी होगी, लेकिन अभी तक स्टांप शुल्क की धनराशि न मिलने से दिक्कत बनी हुई है। जबकि, 25 एकड़ भूमि की खरीदने के लिए शासन ने 122.38 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था, लेकिन इतने समय के बाद भी मात्र पत्राचार चल रहा है। जिला प्रशासन आज तक भी हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण से जिला न्यायालय के लिए जमीन की खरीद नहीं कर सका है। ऐसे में जितनी देरी जमीन खरीद में होगी, उतना ही अधिक समय निर्माण की मंजूरी में भी लगेगा। अभी जिला प्रशासन के अधिकारी शासन से आने वाले अनुमति पत्र के मिलने की आस में हैं।
विज्ञापन


----

यह मिलेंगी सुविधाएं

मेडिकल एंड हेल्थ फेसिलिटी कल्चर सेंटर की इस भूमि पर जनपद न्यायालय के आवासीय एवं अनावसीय भवनों का निर्माण होना है। इस बहुमंजिला भवन में कोर्ट, जजों के चैंबर, मीटिंग हॉल, वीडियो कोर्ट, पार्किंग, कैंटीन, अधिवक्ताओं के चैंबर सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। जहां यह कचहरी बनेगी वहां से कलक्ट्रेट, विकास भवन और पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी लगभग एक किलोमीटर दूरी पर है। इससे अधिवक्ताओं और अन्य लोगों को एक से दूसरे कार्यालय जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----



यह कहते हैं अधिकारी --

शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज चुके हैं। जिलाधिकारी लगातार शासन में वार्ता कर रही हैं। पूरी कोशिश है कि जल्द ही धनराशि मिल जाए। - संदीप कुमार, एडीएम

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed