{"_id":"69dfd63454989639e0082f68","slug":"registration-for-amarnath-yatra-begins-crowds-gather-hapur-news-c-135-1-hpr1003-140000-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू, उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू, उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। इस साल अमरनाथ यात्रा की शुरुआत तीन जुलाई से हो रही है, जो 28 अगस्त तक चलेगी। अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का पंजीकरण आरंभ हो गया है। बुधवार को पंजीकरण की शुरुआत होते ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शहर के गढ़ रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा पर उमड़ पड़े। पहले दिन करीब 70 श्रद्धालुओं को पंजीकरण प्रमाण पत्र मिल सका।
अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से प्रारंभ होकर 57 दिनों तक चलेगी। रक्षाबंधन के दिन 28 अगस्त को यात्रा का समापन होगा। अमरनाथ यात्रा पर जाने से पूर्व पंजीकरण कराना होता है। इसके बिना यात्रा की अनुमति नहीं होती है। जिले में यात्रियों के पंजीकरण के लिए पंजाब नेशनल बैंक को अधिकृत किया गया है। बुधवार को पहले ही दिन 10 बजे से पहले बैंक शाखा के बाहर सैकड़ों की भीड़ पहुंच गई थी। दोपहर 12 बजे तक संख्या में और बढ़ोतरी हो गई। बैंक के बाहर भीड़ और बैंक के ग्राहकों की भी भीड़ एक साथ होने से बैंक अधिकारी और कर्मचारी परेशान हो गए। बीच-बीच में सर्वर में दिक्कत होने के कारण पंजीकरण प्रक्रिया धीमी होने से श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
शाखा प्रबंधक गजय सिंह का कहना है कि तीन जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर बुधवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया। बुधवार को पहला दिन था, लोग पंजीकरण कराने के लिए उतावले थे इसलिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पहले दिन 70 लोगों को पंजीकरण प्रमाण सौंपा गया। हर रोज सुबह 10 बजे से 4 बजे तक पंजीकरण कार्य होगा। किसी को निराश नहीं किया जाएगा।