{"_id":"584977e84f1c1bf959449fda","slug":"reduced-the-amount-of-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली की रकम में घटे दो लाख, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली की रकम में घटे दो लाख, हड़कंप
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 08 Dec 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
rupees
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कारपोरेशन के हापुड़ डिवीजन में बिजली बिल की वसूली से आई रकम में दो लाख रुपये घटने का मामला सामने आया है। हालांकि, विभागीय अफसर इस मामले पर पर्दा डालने में लगे हुए हैं और घाटे को किसी तरह भरने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, पावर कारपोरेशन के सूत्रों के अनुसार करेंसी एक्सचेंज के खेल में यह रकम घटी है। गौरतलब है कि नोटबंदी का आदेश होते ही बिजली निगम के बिल काउंटरों पर जमा हुए 100, 50, 10 रुपये की करेंसी से 500 और 1000 के पुराने नोटों को एक्सचेंज करने का खेल शुरू हुआ था।
विज्ञापन
करेंसी एक्सचेंज को लेकर अतरपुरा बिजलीघर पर दो अधिकारियों के बीच झड़प भी हुई थी। दिल्ली रोड बिजलीघर पर एसडीओ और अवर अभियंता की झड़प भी इस मामले को लेकर हुई थी। बहरहाल, इन दिनों डिवीजन में दो लाख रुपये कैश घटने की चर्चा जोरों पर हैं।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी नाम न छापने की शर्त पर इस बात को स्वीकारा है। पूरे मामले को दबाने के लिए कारपोरेशन कर्मचारी लगे हुए हैं और घाटे की भरपाई की रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
वहीं, एक्सईन पीके गौतम का कहना है कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी और राजस्व में मिला कैश पूरा जमा कराया जाएगा।