फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   red zone in hapur

Hapur News: हापुड़ जिला रेड जोन घोषित, सात अक्तूबर तक ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

Mon, 04 Aug 2025 11:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 04 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
red zone in hapur
हापुड़। जनपद में ड्रोन की बढ़ती अफवाहों के बीच शासन ने सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं। सोमवार को डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बैठक की। इसमें बताया कि पूरे जिले को रेड जोन घोषित करते हुए सभी प्रकार के ड्रोन सात अक्तूबर तक प्रतिबंधित किए गए हैं। वहीं, गढ़मुक्तेश्वर को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन


डीएम अभिषेक पांडेय ने बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों पर ड्रोन से संबंधित सूचनाएं मिल रही हैं। ऐसे में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा-163 के तहत जिले को रेड जोन घोषित किया है। किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा बिना अनुमति के ड्रोन का प्रयोग नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया, इलेक्ट्रानिक माध्यम से ड्रोन के संबंध में किसी भी प्रकार की झूठी, भ्रामक सूचना आदि फैलाने पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एक साथ किसी सार्वजनिक स्थान पर एकत्रित नहीं होंगे। साथ ही बिना लिखित अनुमति के किसी भी स्थान पर कोई आमसभा आयोजित नहीं की जाएगी।
विज्ञापन




ग्रुप के एडमिन को रोकनी होगी झूठी अफवाह

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि किसी भी ग्रुप में संबंधित एडमिन द्वारा उनके ग्रुप में कोई भी झूठी, भ्रामक सूचना अफवाह आदि फैलाने से रोकना होगा। यदि ग्रुप का कोई सदस्य इस प्रकार का संदेश, वीडियो प्रसारित करता है तो ग्रुप एडमिन इसकी सूचना संबंधित प्रभारी निरीक्षक व अन्य अधिकारियों को देंगे। अफवाह फैलाने पर संबंधित व्यक्ति और ग्रुप एडमिन के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीण खुद कर रहे पेट्रोलिंग --

अफवाहों के कारण रात में ग्रामीण स्वयं पेट्रोलिंग कर रहे हैं। यहां तक कि टोली बना ली हैं। कुछ असामाजिक तत्व इस अफवाह वाले माहौल का फायदा उठाने में लगे हैं। बेवजह मासूम लोगों को फंसाने में लगे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को वास्तविक ड्रोन के बारे में जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने पेट्रोलिंग को बढ़ाया है और गांव सुरक्षा की टोलियों को मजबूत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed