फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Records will have to be shown if cash is carried more than Rs 50 thousand

Hapur News: 50 हजार से अधिक नकदी ले जाने पर दिखाना होगा रिकार्ड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Records will have to be shown if cash is carried more than Rs 50 thousand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लग चुकी है। आचार संहिता का पालन कराने के लिए प्र्रशासन की टीमें भी सक्रिय हो गई है। आचार संहिता के बीच अब 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी लेकर चलने पर चेकिंग टीम के रोकने पर रिकार्ड दिखाना होगा। रिकार्ड प्रस्तुत न करने पर नकदी जब्त कर ली जाएगी।

चुनाव के दौरान प्रत्याशी, एजेंट या उसके कार्यकर्ता द्वारा नकदी, शराब, उपहार देकर मदाताओं को लुभाने का प्रयास किया जाता है। ऐसे में निर्वाचन आयोग द्वारा 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी ले जाने पर बैंक ट्रांजेक्शन का रिकार्ड भी साथ रखना होगा, नहीं तो प्रशासन की चेकिंग टीम द्वारा नकदी को जब्त किया जा सकता है, जिसकी वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही शराब, ड्रग, हथियार, दस हजार से अधिक के मूल्य की उपहार की वस्तु प्रलोभन दिए जाने के इस्तेमाल की संभावना होने पर भी उसको जब्त किया जा सकता है। उडऩदस्ता टीम वाहनों की जांच करते समय महिला अधिकारी ही किसी महिला के पर्स की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि आचार संहिता के अनुपालन के लिए जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में में 15 टीम लगाई गई है, जिसमें फ्लाइंग स्कवॉड व वीडियो सर्विलांस टीम शामिल है। 50 हजार रुपये से अधिक नकदी ले जाना पर उसका रिकार्ड दिखाना होगा, अगर रिकार्ड प्रस्तुत नहीं किया गया तो नकदी जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed