फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   RBI's guideline sought for strict action against bank managers

Hapur News: बैंक प्रबंधकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए मांगी आरबीआई की गाइडलाइन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
RBI's guideline sought for strict action against bank managers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को गंभीरता से न लेने पर सीडीओ सख्त हो गए हैं। उन्होंने बैंक प्रबंधकों पर सख्त कार्रवाई के लिए आरबीआई की गाइडलाइन मांगी है। इसके लिए जिला अग्रणी बैंक अधिकारी से योजनाओं की जानकारी के अलावा गाइडलाइन की पूरी जानकारी मांगी है। जिससे लापरवाही और अनुशासनहीनता करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो सके।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में जिला एक बार फिर पिछड़ रहा है। हर दिन शासन स्तर से इस योजना की समीक्षा कर रैंकिंग जारी हो रही है, जिसमें जिला एक बार फिर पिछड़कर 21वें स्थान पर पहुंच गया है। मंगलवार को जिला मुख्यालय के सभागार में सीडीओ ने बैंक प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक की थी, उस बैठक में काम न करने पर बैंक प्रबंधकों को करीब एक घंटे तक बैठाकर रखा था। इसके बाद बुधवार को फिर से विकास भवन में बैठक हुई, जिसमें प्रथमा बैंक यूपी ग्रामीण बैंक के मैनेजर बैठक को बीच में ही छोड़कर चले गए। जबकि, सीडीओ ने कार्य खत्म होने तक सभागार में ही बैठने के आदेश दिए थे। जिसे सीडीओ ने अनुशासनहीनता मानते हुए डीएम और मंडलायुक्त को जानकारी दी थी।
विज्ञापन

साथ ही बैंक प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भी लिखा जा रहा है। वहीं, बैंक के मैनेजरों का कहना था कि वह आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य करेंगे। बार-बार उन्हें बैठक में बुलाकर घंटों तक बैठाना गलत है। अधिकारी उन पर दबाव बनाकर कार्य कराना चाहते हैं। वहीं, कार्रवाई से बचने के लिए अब बैंक के अधिकारी भी गुपचुप तरीके से बैठककर रणनीति बना रहे हैं, जिससे कि कार्रवाई से स्वयं को बचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सीडीओ हिमांशु गौतम का कहना है कि बैंक के प्रबंधक शासन की योजनाओं को लेकर गंभीरता नहीं बरत रहे हैं। लगातार दो दिन समीक्षा बैठक के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। जिस पर अब लीड बैंक के मैनेजर से आरबीआई की गाइडलाइन मांगी गई हैं। जिससे कि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई हो सके।

योजना के लिए मिला लक्ष्य

लक्ष्य - 1700

आवेदन - 1280

उद्योग विभाग से स्वीकृत - 671

बैंकों ने दिया ऋण - 256
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed