{"_id":"57fd07d24f1c1bc67b28e524","slug":"ravana-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू-धू कर जला रावण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धू-धू कर जला रावण
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 11 Oct 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
ravan
- फोटो : अमर उजाला
शहर में विजयादशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बहादुर गढ़ में नाभि में राम का बाण लगते ही रावण धराशायी होकर गिर पड़ा। इसके साथ ही मैदान में बैठ हजारों श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच राम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और लंकापति रावण के बीच जमकर युद्ध हुआ। विभीषण की सलाह पर राम ने रावण की नाभि में तीर मारा तो रावण जमीन पर ढेर हो गया। इससे पहले बहादुरगढ़ में बसपा के पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी, ब्रजघाट में सपा नेता सतपाल यादव, बक्सर में भाजपा नेता अजय दादू, लुहारी में राजकुमार हिंदुस्तानी ने राम दरबार की आरती की।
विज्ञापन
लुहारी में अध्यक्ष ओमपाल सिंह, भदस्याना अध्यक्ष मनोज तोमर और बहादुरगढ़ में अध्यक्ष लालसिंह चौहान के नेतृत्व में में कमेटी पदाधिकारियों ने रावण के विशालकाय पुतलों का दहन किया। गढ़, ब्रजघाट और बक्सर में देर रात लीला मंचन के बाद रावण का दहन किया गया।
विज्ञापन