{"_id":"58de77634f1c1b650863ebfc","slug":"ration-card-with-photo-taken-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"वापस होंगे अखिलेश यादव की फोटो लगे राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वापस होंगे अखिलेश यादव की फोटो लगे राशन कार्ड
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 31 Mar 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड
- फोटो : file photo
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के तहत बने पात्र गृहस्थी के पूर्व मुख्यमंत्री की फोटो लगे राशनकार्ड को वापस करने के आदेश हो गए हैं। शासन ने ऐसे राशनकार्ड का वितरण रोकते हुए नए कार्ड आने तक वैकल्पिक रूप से राशन वितरित करने के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन
सपा सरकार में अपनी योजनाओं का बखान करने के लिए खूब प्रचार-प्रसार का सहारा लिया गया। लैपटॉप से लेकर राशन कार्ड पर भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो प्रकाशित किया गया, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद अब ऐसे प्रचार नई सरकार की आंखों में खटक रहे हैं।
विज्ञापन
शासन द्वारा आदेशों में कहा गया है कि अखिलेश की फोटो लगे गृहस्थी कार्ड का वितरण तुरंत रोक दिया जाये। इसके साथ ही जिन कार्डों का वितरण हो चुका है। उन्हें भी वापस लिया जाये। ऐसी स्थिति में राशन का वितरण वैकल्पिक रूप से ड्राफ्ट प्रारूप पर पर्ची के माध्यम से किया जाये।
विज्ञापन
दरअसल, चुनाव आचार संहिता के पहले तक लगभग 25 फीसदी ही राशनकार्ड वितरित किया जा चुका था। जिला पूर्ति अधिकारी आरएन यादव का कहना है कि शासन से आदेश प्राप्त हो चुका है। वितरण को रोकते हुए वितरित हो चुके कार्डों को वापस लेने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।