फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Rath Yatra devotees of Lord Mahavir danced

Hapur News: महावीर भगवान की रथ यात्रा श्रद्धालुओं ने किए डांस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rath Yatra devotees of Lord Mahavir danced
पिलखुवा। दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में रविवार को श्री 1008 महावीर भगवान की रथ यात्रा शहर में धूमधाम से निकाली गई। या6ा में विभिन्न झाकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। शोभायात्रा में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। यात्रा का शुभारंभ गाजियाबाद लोहा मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल जैन द्वारा किया गया।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर बाजार बाजार, गांधी बाजार, चंडी रोड, मठमलियान, आर्य नगर होते हुए वापस मंदिर पर पहुंचकर ही संपन्न हुई। यात्रा के दौरान वीरेंद्र कुमार जैन खवासी पद पर आसीन थे, सुशील कुमार जैन और निपुण जैन कुबेर बने, मनोज कुमार जैन, अरुण कुमार जैन और विनय जैन सोधर्म इंद्र रहे। इस दौरान चार घोड़ों की बग्गी एवं भगवान महावीर की झांकियां बैंड बाजों के साथ रही। यात्रा में दिल्ली, सिकंदराबाद, हस्तिनापुर, हापुड़ समेत अन्य जिलों के बैंड-बाजे, डीजे, भजन गायकार, कलाकर शामिल रहे। भजनों की धुन सुनकर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। व्यापारियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। यात्रा में जैन समाज के अध्यक्ष सुबोध कुमार जैन, महामंत्री विपिन जैन, सुनील जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, अरुण कुमार जैन, मनोज जैन, सुखबीर जैन, मनीष जैन, निपुण जैन, सुशील जैन, अरविंद जैन, अनुज जैन, विपुल जैन, हनी जैन, अनिल जैन, विनय जैन समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed