{"_id":"66d0a93a3ef3a06de4086ab3","slug":"rapist-married-victim-hapur-news-c-306-1-gha1001-109095-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: साहब अब माफ कर दो... युवक ने मुझसे कर ली है शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: साहब अब माफ कर दो... युवक ने मुझसे कर ली है शादी
Thu, 29 Aug 2024 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 29 Aug 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। छह वर्ष तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपी को माफ करने की मांग की है। युवती का कहना है कि आरोपी ने उससे शादी कर ली है और वह उसके साथ रहना चाहती है।
नगर निवासी युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। युवती का आरोप था कि करीब छह साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद पड़ोसी युवक ने उससे दोस्ती की। जिसके बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। उस समय से आरोपी निरंतर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। जिसने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने युवती को ब्यान के लिए बुलाया, जिस पर वह महिला के साथ कोतवाली पहुंच गई। जहां पूछताछ के दौरान बताया कि महिला उसकी सास है, वहीं आरोपी युवक ने भी गाजियाबाद के न्यायालय में शादी कर ली है। जिसने कहा कि वह अब किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहती है। युवती की बात सुनकर पुलिस भी दंग रह गई है।
सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि युवती ने युवक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब वह शादी करने के बाद कोतवाली आई है, युवती को बयान करने के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा। उसके बाद जो भी आदेश होगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।