फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rapidly falling water level.

अलर्ट: तेजी से घट रहा जलस्तर

Tue, 16 May 2017 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 16 May 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
rapidly falling water level.
पानी का स्तर - फोटो : अमर उजाला

जिले में पानी का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। हालात यह हैं कि बड़ी संख्या में हैंडपंप सूख रहे हैं। नदी और तालाबों में भी पानी कम है। नतीजतन, इस भयंकर गर्मी में शहर के लोग पानी की किल्लत से बेहाल हैं। पानी की बर्बादी से समस्या और जटिल हो गई है।

विज्ञापन


जल संरक्षण को लेकर सरकार द्वारा तरह-तरह की योजनाएं बनाई जाती हैं, बावजूद इसके लोग चेतने को तैयार नहीं है। इसके कारण गर्मियां शुरू होते ही जिले में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। कई हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। शहर के अलावा गांवों के तालाबों का स्तर भी घटने लगा है।
विज्ञापन


जिले में कुल 11,690 हैंडपंप लगे हैं। गर्मियों से पहले आंकड़ों में करीब 200 हैंडपंप सूखे थे। इनमें से 80 हैंडपंपों को दूषित पानी देने के कारण रेड मार्क लगा दिया गया था। गर्मियां शुरू हो गईं, इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में देहात क्षेत्र की स्थिति काफी भयावह है। देहात क्षेत्र में लगे बीस फीसदी हैंडपंपों ने फिलहाल पानी देना ही बंद कर दिया है।


पानी की लगातार किल्लत के बावजूद लोग जल संरक्षण को लेकर जागरूक नहीं हो रहे हैं। अधिकारियों का भी इस ओर ध्यान नहीं है। केवल तहसील, जिला मुख्यालय एवं एचपीडी के कार्यालय में ही वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए गए हैं।

जबकि, 300 वर्ग मीटर के मकान बनाने एवं कामर्शियल एवं मल्टीस्टोरी भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाना अनिवार्य है। इसके बिना नक्शा पास नहीं होता, लेकिन नक्शा पास करते समय इन नियमों की ओर ध्यान नहीं दिया जाता।

शहरी क्षेत्रों में समरसेबिल का प्रयोग टंकी भरने तक ही सीमित है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर समरसेबिल लगवाए जा रहे हैं लेकिन यहां पानी का दुरुपयोग भी काफी है। इस पर रोक लगनी चाहिए। जलसंरक्षण को लेकर जनता को गंभीर होना चाहिए, जिससे पानी की किल्लत न झेलनी पड़े।


जलस्तर में सुधार के लिए प्रयास शुरू किए जा चुके हैं। तालाबों को कब्जा मुक्ता कराने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। इसके अलावा इस दिशा में प्रचार-प्रसार के साथ व्यापक कदम उठाए जाएंगे। कृष्णा करुणेश, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed