फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape with a minor girl

Hapur News: मोबाइल देने का लालच देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म

Sat, 24 Feb 2024 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 24 Feb 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
rape with a minor girl
हापुड़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवक ने रुपये व मोबाइल का लालच देकर मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री मानसिक रूप से कमजोर है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे सहावेज उर्फ डोडा ने उसकी पुत्री को फोन कर पांच सौ रुपये व मोबाइल फोन देने का लालच देकर मोहल्ला स्थित एक खाली जगह में बुलाया। इसके बाद उसने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी साहवेज उर्फ डोडा ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी भी दी। देर शाम घर पहुंचने पर उसने सख्ती करके पुत्री से कारण पूछा। जिसके बाद उसने उसे आपबीती बताई। मामले की जानकारी होने पर महिला के होश उड़ गए। पीड़िता पुत्री को साथ लेकर थाने पहुंची और शिकायत की।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी साहवेज उर्फ डोडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed