{"_id":"6692af6f1d4afc654c0c23d9","slug":"rape-with-a-lady-hapur-news-c-306-1-gha1001-108113-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म
Sat, 13 Jul 2024 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 13 Jul 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में घर पर अकेली महिला के साथ पड़ोसी युवक ने चाकू से भयभीत करते हुए दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव निवासी महिला ने तहरीर में उल्लेख किया है कि बृहस्पतिवार की सुबह उसका पति खेतों पर गया हुआ था। जिसके जाने के कुछ ही देर बाद पड़ोसी युवक उसके घर में घुस आया। आरोपी ने जेब से चाकू निकाल कर उसकी गर्दन पर रख दिया। जिसके बाद हत्या की धमकी देते हुए कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि इसी दौरान उसका पति घर लौट आया, जिसे देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। महिला ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि तहरीर के आधार पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में बीएनएस की धारा 333, 64, 351(2) में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।