{"_id":"6644ed14a37bf9d3ee00d70c","slug":"rape-from-a-school-girl-hapur-news-c-138-1-pkw1001-102927-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म
Wed, 15 May 2024 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 15 May 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी दो युवकों पर स्कूल जा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि छात्रा को बहकाकर ओयो होटल में ले गए, वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद एक युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। तबीयत खराब होने पर किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
थानांतर्गत क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने बताया कि वह पिलखुवा स्थित एक विद्यालय में पढ़ती है। 13 मई की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। रास्ते में गांव निवासी दो युवक मिले, जिन्होंने बहला फुसलाकर छात्रा को बाइक पर बैठा लिया, और पिलखुवा हाईवे किनारे स्थित एक ओयो होटल में ले गए जहां पर कोल्ड ड्रिंक पिलाई। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए, जिन्हें घटना के मामले में किसी को बताने पर वायरल करने की धमकी दी। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर उसी के गांव निवासी दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।