फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape from a girl

Hapur News: किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, पैसे लेकर फैसला करने का बनाया दबाव

Sat, 23 Mar 2024 12:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 23 Mar 2024 12:51 PM IST
सार

गांव में युवक ने 14 वर्षीय नाबालिग को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला खुलने पर आरोपी व पक्ष के लोगों ने पीड़ित पक्ष पर 2.4 लाख रुपये में फैसला करने का दबाव भी बनाया।

विज्ञापन
rape from a girl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में युवक ने 14 वर्षीय नाबालिग को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला खुलने पर आरोपी व पक्ष के लोगों ने पीड़ित पक्ष पर 2.4 लाख रुपये में फैसला करने का दबाव भी बनाया। समझौता न करने पर आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर उसकी नाबालिग पुत्री मकान की छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला जुनैद उर्फ छोटे यहां आ गया। आरोप है कि वह उसकी पुत्री का मुंह बंद करके पास स्थित गांव निवासी जमीरुद्दीन की डेयरी के बेसमेंट में ले गया। आरोपी ने उसकी पुत्री को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुत्री के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में ही खेल रहे बच्चे वहां पहुंच गए। जिन्हें देखकर आरोपी जुनैद यहां से भाग गया। उसकी पुत्री ने घर पहुंचकर आपबीती अपनी मां को बताई।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब वह अपनी पुत्री को साथ लेकर घटना की रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने जा रहा था तो आरोपी जमीरुद्दीन व आरिफ ने रास्ते में उन्हें रोक लिया और 2.4 लाख रुपये में फैसला करने का दबाव बनाया। मना करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी जुनैद उर्फ छोटे, जमीरुद्दीन व आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed