{"_id":"65c5084803425d487e0ff263","slug":"rape-from-a-girl-hapur-news-c-135-1-hpr1001-107504-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी व मैनेजर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी व मैनेजर गिरफ्तार
Thu, 08 Feb 2024 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 08 Feb 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी नाबालिग को युवक बहला फुसलाकर किठौर रोड स्थित ओयो होटल में ले गया। यहां युवक ने होटल मैनेजर की मदद से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी किसी को बताने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर मोहल्ले के बाहर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने नाबालिग के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक व होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।
मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री छह फरवरी की शाम करीब छह बजे घर से चाउमीन लेने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सात फरवरी की सुबह एक अंजान नंबर से फोन कर उसकी पुत्री ने बताया कि वह काली मंदिर के पास रेलवे पार्क के पीछे खड़ी है। इस पर वह तुरंत वहां पहुंचे और पुत्री को घर ले आए। पुत्री ने बताया कि रेलवे पार्क के सामने बिरायनी का ठेला लगाने वाला सोनू उसे बहला फुसलाकर किठौर रोड स्थित एक ओयो होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसकी पुत्री को काली मंदिर रेलवे पार्क के पास धमकी देकर छोड़कर चला गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक सोनू पुत्र मनोज निवासी गांव दस्तोई व होटल मैनेजर शहजाद निवासी मोहल्ला रफीकनगर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

-फोटो 55 : अशोक कुमार मैडल के साथ।
विज्ञापन