फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ransom demand from an advocate

Hapur News: अधिवक्ता से मांगी पांच लाख की रंगदारी, मुकदमा दर्ज

Thu, 25 Jul 2024 09:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 25 Jul 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
ransom demand from an advocate
गढ़मुक्तेश्वर। 50 लाख की रंगदारी न देने पर वकील और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पलवाड़ा के रहने वाले फरहान खान ने बताया कि वह अधिवक्ता हैं। गांव में उसके और उसके परिजनों के नाम पर खेती की जमीन है। 18 जून को गढ़ के मीरा रेती रोड पर आलोक निवासी गांव बनभौरा थाना नरसैना जिला बुलंदशहर, पवन निवासी स्याना, प्रदीप निवासी हसनपुर जिला अमरोहा, दलबीर निवासी ग्राम यादगारपुर, ओमकार निवासी कलिया गढ़ी जिला मेरठ, राकेश निवासी मोहल्ला मीरा रेती गढ़ ने उसे रोक लिया। जिन्होंने उसकी जमीन का फर्जी बैनामा इकरारनामा कराने की बात कहते हुए 50 लाख रुपये मांगे। वहीं रुपये न देने पर उसे और उसके परिवार के लोगों को जान से मारने और जमीन पर कब्जा करने की धमकी दी। राहगीरों को एकत्र होता देखकर आरोपी वहां से भाग गए। पीडि़त ने बताया कि तहसील मुख्यालय पहुंचकर जानकारी की गई, तो पता चला कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर दो जनवरी को एक फर्जी इकरारनामा कराया हुआ था। इस संबंध में उसने कोतवाली में तहरीर देने के साथ ही उच्चाधिकारियों को भी शिकायती पत्र दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। जिस कारण उसे न्यायालय में वाद दायर करना पड़ा। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि घटना एक जुलाई से पहले की है। न्यायालय के आदेश पर भारतीय दंड संहिता के तहत रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देना समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed