{"_id":"58cd74134f1c1b2d5a32bac3","slug":"ran-a-power-corporation-team-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर में पावर कारपोरेशन की टीम को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर में पावर कारपोरेशन की टीम को दौड़ाया
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपैड़ा बिजलीघर से जुड़े गांव उदयपुर में शनिवार को राजस्व वसूली करने व बकाएदारों के कनेक्शन काटने पहुंची पावर कारपोरेशन की टीम से ग्रामीणों ने हाथापाई की और अभिलेखों को फाड़ दिया। ग्रामीणों के आक्रोश के बीच किसी तरह निगम कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस मामले में जेई की ओर से थाना बाबूगढ़ में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने राजस्व वसूली को अभियान चलाया हुआ है। इस दौरान बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। शनिवार को उपैड़ा बिजलीघर के जेई सुरेश कुमार टीम के साथ गांव उदयपुर पहुंचे। वहां कैंप लगाकर उन्होंने राजस्व वसूली को अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे गए। इसी बीच ग्रामीणों ने निगम अफसरों की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। कुछ ही देर में टीम के साथ हाथापाई शुरू हो गई। किसी तरह निगम कर्मियों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
इस दौरान ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण अभिलेखों को फाड़ दिया। मामले की गंभीरता पर जेई ने थाना बाबूगढ़ में आधा दर्जन ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी है। एसडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि राजस्व वसूली करने गई टीम के साथ उदयपुर गांव में हाथापाई की गई है। महत्वपूर्ण अभिलेख भी फाड़ दिए गए। इस मामले में थाने में तहरीर दी गई है।