फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ramgarhi youth murdered by stabbing with a knife, throat also slit

Hapur News: चाकू से गोदकर रामगढ़ी के युवक की हत्या, गला भी रेता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ramgarhi youth murdered by stabbing with a knife, throat also slit
अंकित का फाइल फोटो।   - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार में मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी अंकित (28) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के दौरान अंकित की गर्दन भी रेती गई। युवक का शव रविवार सुबह आनंद विहार के खाली पड़े मैदान में पड़ा मिला। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि रविवार सुबह कुछ लोग आनंद विहार स्थित खाली पड़े मैदान से गुजर रहे थे, जिन्होंने खून से लथपथ युवक शव का पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा, सदर कोतवाली मुनीष प्रताप सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों के साथ शव के शिनाख्त का प्रयास किया। शव की शिनाख्त अंकित निवासी मोहल्ला शिवगढ़ी के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पर परिजन सैंकड़ों लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। अंकित फर्नीचर का काम करते थे। वह तीन बहन व दो भाइयों में तीसरे नंबर के थे। अंकित अविवाहित थे। उनकी मौत से पिता रामानंद, मां जगवती व भाई बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

अंकित के पिता रामानंद ने बताया कि शनिवार रात लगभग सवा आठ बजे अंकित फोन पर बात करते हुए घर से निकले थे। रात लगभग सवा नौ बजे परिजनों ने अंकित को फोन किया था, लेकिन उनका फोन बंद जा रहा था। रातभर परिजनों ने अंकित की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। रविवार सुबह पुलिस व लोगों के माध्यम से उन्हें बेटे की हत्या की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित के पिता कारपेंटर का काम करते हैं। अंकित भी पढ़ाई लिखाई के बाद पिता का उनके काम में हाथ बटाने लगा। घर के तीन बहनों की जिम्मेदारी उन्होंने अपने ऊपर उठा ली। सभी बहन भाईयों में काफी लगाव था। मौत की सूचना के बाद अंकित की बहन बेसुध थी।
पुलिस सूत्रों की माने तो हत्या करने वाला मृतक का कोई जानकार ही है। बताया जा रहा है कि किसी ने फोन करने के बाद उसे बुलाया होगा। ऐसे में पुलिस मृतक की अंतिम कॉल डिटेल की जानकारी करने का प्रयास कर रही है। मृतक का मोबाइल भी गायब है, पुलिस उसकी भी बरामदगी का प्रयास कर रही है। हालांकि जिस प्रकार से अंकित की हत्या की गई है, पुलिस प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जता रही है।


एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मृतक अंकित के फोन की कॉल डिटेल समेत विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों को जल्द हत्याकांड का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed