{"_id":"696a74fde64b72115c03b400","slug":"rajwaha-overflow-hapur-news-c-135-1-hpr1001-135791-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रजवाहा ओवरफ्लो, जंगल-रास्ते में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रजवाहा ओवरफ्लो, जंगल-रास्ते में भरा पानी
Fri, 16 Jan 2026 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 16 Jan 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजपुर। क्षेत्र के गांव उबारपुर और नवादा के जंगल में शुक्रवार को रजवाहा ओवरफ्लो होने के कारण किसानों की सैंकड़ों बीघा फसल और उबारपुर जाने वाला रास्ता जलमग्न हो गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गांव नवादा निवासी किसान बलविंदर सिंह ने बताया कि इन गांवों से होकर एक छोटा रजवाहा गुजर रहा है, लेकिन आगे चलकर किसानों ने उस रजवाहे की भूमि पर कब्जा किया हुआ है। इसके कारण यह संकरा हो गया है। ऐसे में रजवाहे का पानी ओवरफ्लो होकर फसलों और रास्तों पर भर जाता है। शुक्रवार सुबह भी रजवाहे का पानी किसानों के खेताें के अलावा हाईवे 9 से उबारपुर के रास्ते पर भर गया।
इसके कारण किसानों की सैंकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। वहीं इस मार्ग से ग्रामीणों की आवाजाही भी रुक गई। इस सड़क से जाने वाले बच्चे सुबह स्कूल नहीं जा जाए। ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान की मांग उठाई है। एसडीएम ईला प्रकाश का कहना है कि मामले की जानकारी कर किसानों को राहत दिलाई जाएगी।