फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Rajni Lata Khatik made district panchayat president.

रजनी लता खटीक बनी जिला पंचायत अध्यक्ष

Thu, 07 Jan 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 07 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Rajni Lata Khatik made district panchayat president.
जिला पंचायत अध्यक्ष पद सीट पर सपा ने बाजी मार ली। सपा प्रत्याशी रजनी लता खटीक ने एक वोट से जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी अमृता कुमार को नौ वोट मिले। दोनों खेमों की ओर से दिग्गज नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा के केंद्रीय राज्य विदेश मंत्री जनरल वीके सिंह और सपा की ओर से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मदन चौहान मौजूद रहे। भाजपा के मंत्री की गाड़ी में सपा से जीते सदस्य को देखकर सपाइयों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी अमृता सिंह कलक्ट्रेट में पहुंची। पूर्वाह्न करीब 11.14 पर केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह का काफिला नगर पालिका के गेट पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ सपा से जीते कामिल खां मुंह पर कपड़ा बांधकर बैठे थे। कामिल खां को भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री की गाड़ी में देख सपाइयाें ने हंगामा शुरू कर दिया। यहां तक की गाड़ी को कुछ कार्यकर्ताओं ने रोकने की कोशिश की।

कामिल खां मतदान करने के लिए कलक्ट्रेट में पहुंच गए। इसके बाद बसपा से विजयी कमलेश अपने मत का इस्तेमाल करने के लिए पहुंची। करीब 12 बजे सपा प्रत्याशी रजनी लता खटीक, आर्य खटीक, सुनीता यादव, रुचि यादव, नवीन शर्मा, शशि कसाना, अफसार आलम, प्रियम, अनीता, अकलीमा सपा नेता सतपाल यादव के साथ पहुंचीं।

सपा की सभी 10 वोट एक साथ मतदान के लिए पहुंचे थे। इसके बाद बसपा से जीते हरेंद्र चौधरी, नरेंद्र मावी, उसके बाद कृष्णकांत सिंह हूण, जीतपाल गुर्जर, उमेशा और आबिदा बेगम ने वोट डाले। प्रत्याशियों के वाहनों को पुलिस ने चेक करने के बाद अंदर जाने दिया।

पर्यवेक्षक रामकेवल की मौजूदगी में मतदान से लेकर मतगणना तक हुई। जिसमें सपा प्रत्याशी रजनी लता खटीक को 10 और अमृता को नौ मत प्राप्त हुए। चुनाव परिणाम आते ही सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा खेमे में मायूसी छा गई।


मतदान के दौरान सतपाल यादव के फार्म हाउस पर मौजूद रहे प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भूषण शरण त्यागी और सपा की ओर से इस चुनाव के प्रभारी और राज्य मंत्री राकेश यादव पल पल की अपडेट लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed