फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rajdhani express break jam

Hapur News: राजधानी एक्सप्रेस के ब्रेक जाम होने से निकला धुआं

Mon, 18 Mar 2024 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 18 Mar 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
rajdhani express break jam
हापुड़। नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस के अचानक ब्रेक बाइंडिंग (ब्रेक जाम) हो गए। ब्रेक बाइंडिंग होने से ट्रेन के पहिये से धुआं उठना शुरू हो गया। धुआं देखकर यात्री घबरा गए। ट्रेन को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर कोई स्टापेज न होने के बावजूद रोका गया। करीब आधा घंटे के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन


नई दिल्ली से चलकर डिब्रूगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या 20504 राजधानी एक्सप्रेस सोमवार की सुबह अपने निर्धारित समय से चल रही थी। रनथ्रू होने के कारण ट्रेन दोपहर करीब 12.28 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी कि अचानक ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग हो गया। जैसे ही जानकारी हापुड़ रेलवे स्टेशन पर तैनात अधिकारियों को मिली तो ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया गया। इससे पहले ही अग्निशमन यंत्र लेकर रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और धुएं पर काबू पाया। इंजीनियर्स की टीम की आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ब्रेक को सही किया। जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जा सका।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह व आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी मौके पर पहुंच गए। धुआं उठने का कारण जानने के बाद रेलवे के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। ब्रेक बाइंडिंग की समस्या को इंजीनियर्स द्वारा करीब आधा घंटे में दुरुस्त किया गया। ब्रेक सही करने के बाद ट्रेन को करीब एक बजे रेलवे स्टेशन से रवाना कर दिया गया था। इस घटना से अन्य ट्रेन प्रभावित नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed